एलआईसी पॉलिसी को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें?

एलआईसी पॉलिसी को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें? - दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रही हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं आधार कार्ड को एलआईसी से कैसे लिंक करें? दोस्तों अगर आप एलआईसी पॉलिसी को आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपने आधार कार्ड से एलआईसी पॉलिसी को लिंक कर सकते हैं।

दोस्तों यह बात तो आप सभी को पता होगी आज के समय में आधार कार्ड हमारे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हो रहा है ।सरकार के द्वारा भी आधार कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज घोषित किया जा चुका है। वर्तमान समय की स्थिति यह है कि यदि आप एक आधार कार्ड धारक नहीं है तो आप और भारत देश में अपनी नागरिकता का प्रमाण नहीं दे सकते हैं। आधार कार्ड को नागरिकता का एक प्रमाण भी माना जाता है।

आधार कार्ड हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार ने बैंक पैन कार्ड विद्यालय ऑफिस हर जगह पर हमारा आधार कार्ड को लिंक करवा दिया है। अभी हाल ही में सरकार के द्वारा एलआईसी पॉलिसी में भी आधार कार्ड लिंक करवाने की कवायद तेज कर दी गई है।

Read More - Money Tap एप्लीकेशन क्या है? Money Tap एप्लीकेशन के द्वारा 5 लाख का लोन कैसे प्राप्त करें?

दोस्तों यदि आप एक एलआईसी पॉलिसी धारक नहीं आपने एलआईसी से कोई पॉलिसी खरीदी है तो आप चाहें तो उस पॉलिसी पर अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो एलआईसी पर अपना आधार कार्ड लिंक नहीं करते जिस वजह से उन्हें भविष्य में अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आपने एलआईसी में अपना आधार कार्ड लिंक नहीं किया है तो हो सकता है पॉलिसी पूरी होने के बाद पैसा निकालते समय आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़े। यदि आप चाहते हैं कि आपके साथ यह सभी समस्याएं ना हो तो इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड अपने एलआईसी पॉलिसी से लिंक कर लेना चाहिए।

यदि आप भी अपने आधार कार्ड को एलआईसी पॉलिसी से लिंक करना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता कि एलआईसी पॉलिसी से आधार कार्ड लिंक कैसे करें? तो अब आपको टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल में बताए गए कुछ बहुत आसान स्टेप को फॉलो करके आप एलआईसी पॉलिसी से अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं।

एलआईसी पॉलिसी से अपने आधार कार्ड को लिंक कैसे करें?

दोस्तों नीचे हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बता रहे हैं। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपने आधार कार्ड को एलआईसी से लिंक कर सकते हैं।

  • एलआईसी पॉलिसी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको एलआईसी पॉलिसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • kyclink.licindia.in/UIDSeedingWebApp यदि आप चाहें तो डायरेक्ट इस लिंक के माध्यम से ऑफिशियल पेज में पहुंच जाएंगे।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक आवेदन फार्म ओपन होगा। इस आवेदन फार्म में आपसे आपका नाम पिता का नाम डेट ऑफ बर्थ आयु लिंग आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारियां भरनी होंगी।
  • अब आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज किया है उस मोबाइल नंबर पर ऑटोमेटिक एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी की सहायता से आप अपने मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें।
  • जैसे ही आप ओटीपी वेरीफाई करेंगे और आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाएगा इस लिंक पर आपको सक्सेसफुली मैसेज दिखाई देगा। दोस्तों बस इतना करते ही आपका आधार कार्ड आपके एलआईसी पॉलिसी से आटोमेटिक लिंक हो जाएगा।

निष्कर्ष

तो दोस्तों इस प्रकार आप ऊपर बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके एलआईसी पॉलिसी को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया आधार कार्ड को एलआईसी पॉलिसी से लिंक कैसे करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।


Post a Comment

Previous Post Next Post