ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? जीवन प्रमाण पत्र क्या होता है? - दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? जीवन प्रमाण पत्र क्या होता है? तो दोस्तों अगर आप जीवन प्रमाण पत्र के बारे में जानना चाहते हैं और ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसानी से बताएंगे जिनके द्वारा आप ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है हमारा देश संविधान के अनुसार कार्य करता है। हमारे देश में अपनी बात साबित करने के लिए हमें एक प्रमाण रखना पड़ता है। उदाहरण के लिए यदि मैं आपसे कहूं कि इस बात का क्या प्रमाण है कि आप भारत के नागरिक हैं? तो आप अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर देंगे। बिल्कुल इसी तरह यदि मैं आपसे पूछूं कि आप किस जाति धर्म से संबंध रखते हैं इसका क्या प्रमाण है? तो आप अपना जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर देंगे। बिल्कुल इसी तरह यदि मैं आपसे पूछूं कि आप एक साल में कितने रुपए कमाते हैं तो आप अपना आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर देंगे।
लेकिन दोस्तों यदि मैं आपसे पूछूं कि आप जिंदा है इस बात को साबित करें? तो आप कैसे इसे साबित करेंगे ? यह बिल्कुल सटीक प्रश्न है और कई मामलों में हमें अपने जिंदा होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना पड़ता है। जीवित होने का प्रमाण जीवन प्रमाण पत्र होता है।
कई बार हमारे सामने ऐसे मामले आते हैं जब हमसे कहा जाता है कि आप अपने जीवित होने का प्रमाण प्रस्तुत करें? उस समय हम सोच में पड़ जाते हैं और अपने जीवित होने का प्रमाण नहीं दे पाते। आपके साथ इस तरह की कोई भी समस्या ना हो इसके लिए आपको जीवन प्रमाण पत्र के बारे में जान लेना चाहिए।
जीवन प्रमाण पत्र क्या है?
इससे पहले कि हम आपको जीवन प्रमाण पत्र बनाने का प्रोसेस बताएं। आपको पता होना चाहिए जीवन प्रमाण पत्र क्या होता है? आपकी जानकारी के लिए बता दूं जीवन प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण होता है कि हम जीवित हैं। जीवन प्रमाण पत्र से उन्हीं व्यक्तियों का बनाया जाता है जो व्यक्ति जीवित होते हैं। जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करके आप लोगों के सामने इस बात को लिखित रूप में दिखा सकते हैं कि आप वर्तमान में जीवित हैं।
आज से कुछ वर्षों पहले तक जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हमें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा ऑनलाइन शुरू हो गई है। अब आप ऑनलाइन माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
जीवन प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो यह सोच रहे होंगे कि आखिर हमें जीवन प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों पड़ती है? आपकी जानकारी के लिए बता दूं जीवन प्रमाण पत्र की आवश्यकता उस स्थिति में पड़ती है जब हम सरकार के द्वारा कोई लाभ प्राप्त कर रहे होते हैं।
जितने भी सरकारी कर्मचारी होते हैं उन्हें रिटायरमेंट के बाद प्रति महीने सरकार की तरफ से पेंशन प्रदान की जाती है। पेंशन प्रदान करने से पहले हर साल सरकार यह चेक करती है कि हम जिस व्यक्ति को पेंसन दे रहे हैं वह जीवित है या नहीं। अपने जीवित होने का प्रमाण साबित करने के लिए हर पेंशन धारक को प्रति वर्ष नवंबर और दिसंबर महीने के मध्य अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना पड़ता है।
ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? नीचे हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बता रहे हैं। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपना ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने फोन में जीवन प्रमाण पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है। jeevanpramaan.gov.in यह जीवन प्रमाण पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट है।
- जब आप जीवन प्रमाण पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करेंगे आपके सामने एक पेज ओपन होगा। सबसे पहले आपसे आपका रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जाएगा। आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी वेरीफाई करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
- अब इसके बाद आपके सामने एक बिल्कुल नया पेज ओपन होगा। इस पेज में आपसे आपके कुछ अन्य जानकारियां पूछी जा रही होंगी। यहां पर आपको अपनी जीमेल आईडी मोबाइल नंबर पेंशन आईडी एड्रेस अपना पूरा नाम पता पिता का नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- अब इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट से संबंधित कुछ जानकारियां देनी होंगी।
- अब आपको अपना फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन करना होगा।
- जैसे ही आपका फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन कंप्लीट होगा आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में आपको एक जीवन आईडी दिखाई दे रही होगी। इस जीवन आईडी का इस्तेमाल आपको जीवन प्रमाण पत्र के स्थान पर कर सकते हैं यदि आप चाहें तो इस जीवन आईडी के माध्यम से आप अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो साथियों यह आज आपके लिए छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया जीवन प्रमाण पत्र क्या होता है? जीवन प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें? इस आर्टिकल में हमने आपको कुछ आसान स्टेप बताएं जिसके द्वारा आप जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
Post a Comment