अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? - दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? इस बारे में जानकारी देंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप अमूल फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। तो दोस्तों अगर आप भी अमूल फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं आर्टिकल को आखिरी तक पूरा पढ़िए।
यदि आप भारत के स्थानीय नागरिक हैं तो मैं 101% दावे के साथ कह सकता हूं कि आपने अमूल के प्रोडक्ट का इस्तेमाल जरूर किया होगा। भारत का कोई ऐसा घर कोई ऐसी गली कोई ऐसी दुकान नहीं जहां पर अमूल के बने प्रोडक्ट ना बेचे जाते हो। अमूल इतना ज्यादा लोकप्रिय प्रोडक्ट है कि यह आज हर घर में इस्तेमाल होता है और यह लोगों का नंबर वन डेरी प्रोडक्ट है।
Read More - Pizza Hut फ्रेंचाइजी कैसे ले ?
अमूल को दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा गिने-चुने डेयरी उत्पादों में गिना जाता है। भारत में अमूल ने जो अपनी पकड़ बनाई है शायद वह पकड़ आज से पहले किसी डेरी कंपनी ने बनाई होगी। यही कारण है कि आज अमूल के पास हर क्षेत्र में एक बिक्री केंद्र है। जिन क्षेत्रों में अमूल का बिक्री केंद्र नहीं है वहां पर अमूल अपनी फ्रेंचाइजी के माध्यम से बहुत जल्दी अपना बिक्री केंद्र खोलने की योजना बना रही है।
अमूल कंपनी क्या है?
यदि आप अमूल कंपनी का इतिहास नहीं जानते तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं अमूल कंपनी शुरुआत में बहुत छोटे पैमाने पर शुरू की गई एक कंपनी थी। अमूल कंपनी की नीव 1946 में गुजरात मैं डाली गई थी। अमूल कंपनी डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि बटर दूध क्रीम मक्खन दही मट्ठा इत्यादि का निर्माण करती है। धीरे धीरे करके अमूल कंपनी का कारवां बढ़ता चला गया और आज संपूर्ण देश में अमूल के कई हजार फ्रेंचाइजी सेंटर खुल चुके हैं।
अमूल फ्रेंचाइजी क्या है?
जैसा कि हमने पहले आपको बताया है अमूल कंपनी देश के हर कोने कोने से जुड़ना चाहती है और अपने प्रोडक्ट को उन ग्रामीण क्षेत्रों में भी सप्लाई करना चाहती है जहां पर बहुत कम लोग अमूल के बारे में जानते हैं। ऐसे में अमूल अपने प्रोडक्ट को बढ़ाने के लिए और अपनी सुविधाएं ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अमूल फ्रेंचाइजी देने की शुरुआत कर रही है। कोई भी व्यक्ति अमूल फ्रेंचाइजी लेकर अपना एक छोटा सा अमूल स्टोर खोल सकता है जहां पर वह अमूल के बने सभी प्रोडक्ट बेचकर ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं।
अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास कुछ पैसे डॉक्यूमेंट तथा निवेश करने के लिए कुछ पैसे होने चाहिए। यदि आप सभी मान्यताओं को पूरा करते हैं और आप अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए योग्य हैं तो आपको अमूल फ्रेंचाइजी प्रदान कर दी जाएगी।
Amul Franchise लेने के लिए आवश्यक निवेश
दोस्तों अगर आप अमूल फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पैसे निवेश करने होंगे। अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास लगभग ₹300000 होने चाहिए। अगर आपके पास जमीन खुद की नहीं है तो आपको कुछ ज्यादा पैसे इन्वेस्ट करने होंगे। यदि आपके पास जमीन खुद की है तो आपको कुछ कम पैसे इन्वेस्ट करने होंगे।
अमूल के द्वारा बनाए जाने वाले प्रोडक्ट
अमूल के द्वारा ढेर सारे डेहरी प्रोडक्ट का निर्माण किया जाता है। अमूल द्वारा बनाए जाने वाले कुछ मुख्य प्रोडक्ट के बारे में नीचे बताया गया है।
- अमूल दूध,
- ब्रेड स्प्रेड,
- पाउच मिल्क ,
- बेवरेजेज
- आइसक्रीम,
- चीज़,
- मिल्क पाउडर,
- चॉकलेट्स
- पनीर,
- दही,
- घी,
- फ्रेश क्रीम
अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवश्यक जगह
अगर आप अमूल फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास जगह होनी चाहिए। कुछ जगह आप के ऑफिस के लिए तथा कुछ जगह अपने प्रोडक्ट को स्टोर करने के लिए आवश्यक होगी। एक रूप से देखा जाए तो यदि आप मध्यम पैमाने पर अपना अमूल स्टोर खोलेंगे तो आपके पास लगभग 300 स्क्वायर फुट की जगह होनी चाहिए।
अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आइए अब हम आपको अपने आर्टिकल के सबसे मुख्य बिंदु पर लेकर आते हैं। अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।
- अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अमूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- http://www.amul.com/ link पर क्लिक करके आप डायरेक्ट अमूल की ऑफिशल वेबसाइट में पहुंच जाएंगे।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको अमूल पार्लर लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको अमूल पार्लर के ऊपर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने फिर से एक नया पेज ओपन होगा। अब आप स्क्रीन में देख सकते हैं एक जगह आपको online form for amul parlour लिखा होगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक आवेदन फार्म ओपन होगा। इस आवेदन फार्म में आपसे आपके कुछ पर्सनल जानकारियां पूछे जाएंगे आपको सभी जानकारियां दर्ज करनी है। इसी के साथ में आपको अपना कांटेक्ट नंबर भी देना है।
- अब इसके बाद आपसे कुछ डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे आपको जो भी डॉक्यूमेंट मांगे जाएं वह सारे डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करना है।
- अब आपको फार्म को सबमिट कर देना है।
- अब आप का फार्म अमूल कंपनी के हेड ऑफिस में पहुंच जाएगा। कुछ दिनों बाद अमूल की तरफ से आपके पास एक कॉल आएगा जिसमें आगे का प्रोसेस बताया जाएगा। आगे बताए गए प्रोसेस के द्वारा आप अमूल फ्रेंचाइजी प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
Post a Comment